{"_id":"5f19aecb8ebc3e9ff2438265","slug":"now-corona-will-be-test-at-11-urban-health-posts-in-gorakhpur-metropolis","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोरखपुर महानगर के 11 अर्बन हेल्थ पोस्ट पर होगी कोरोना की जांच, इन्हें मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गोरखपुर महानगर के 11 अर्बन हेल्थ पोस्ट पर होगी कोरोना की जांच, इन्हें मिली जिम्मेदारी
Fri, 24 Jul 2020 02:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
काेरोना वायरस।
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर महानगर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। जुलाई में कुल संक्रमित मरीजों में आधे से ज्यादा शहरी क्षेत्र के हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्र में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। महानगर के 11 अर्बन हेल्थ पोस्ट पर अब कोरोना संक्रमण की जांच हो सकेगी। यह जांच सप्ताह में तीन दिन होगी। अर्बन हेल्थ पोस्ट प्रभारी ही तय करेंगे कि जांच कहां होगी और सारे इंतजाम भी उन्हीं को करना है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सीएमओ ने 11 प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में अर्बन हेल्थ पोस्ट पर हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को जांच हो सकेगी। इसके लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सभी इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन
इन अर्बन हेल्थ पोस्ट पर होगी जांच
जाफरा बाजार, बेतियाहाता, झरना टोला, मोहद्दीपुर, शाहपुर, हुमायूंपुर, गोरखनाथ, दीवान बाजार, निजामपुर, छोटे काजीपुर, बसंतपुर।