फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhdham Express reached Gorakhpur in the evening, Sampark Kranti in the morning

Gorakhpur News: गोरखधाम एक्सप्रेस शाम को पहुंची गोरखपुर, संपर्क क्रांति सुबह

Tue, 02 Jan 2024 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jan 2024 10:10 AM IST
सार

सोमवार को भी दिल्ली से आने वाली ट्रेन लेट रहीं। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 9:45 के बजाय शाम 6 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंची। वैशाली एक्सप्रेस भी सुबह 9:20 के बजाय दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंची। इसी तरह बिहार संपर्क क्रांति भी रात में 12:55 बजे के बजाय सुबह 07 बजे पहुंची।

विज्ञापन
Gorakhdham Express reached Gorakhpur in the evening, Sampark Kranti in the morning
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर सात पर ट्रेन के इंतजार में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के चलते गोरखपुर से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। सुबह आने वाली गोरखधाम शाम को पहुंची तो वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति समेत कई अन्य ट्रेनें घंटों देरी से गोरखपुर पहुंची। यहां से रवाना होने वाली ट्रेनों की भी कमोवेश यही स्थिति रही। ट्रेनों की लेटलतीफी और बसों की हड़ताल की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


सोमवार को भी दिल्ली से आने वाली ट्रेन लेट रहीं। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 9:45 के बजाय शाम 6 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंची। वैशाली एक्सप्रेस भी सुबह 9:20 के बजाय दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंची। इसी तरह बिहार संपर्क क्रांति भी रात में 12:55 बजे के बजाय सुबह 07 बजे पहुंची। दिल्ली के अलावा मुंबई से आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


मुंबई से आने वाली काशी एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को सोमवार शाम करीब 6 बजे गोरखपुर पहुंचना था, लेकिन उसके रात में एक बजे के बाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस भी करीब 5 घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed