फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Good and beautiful city is now the identity of Gorakhpur

Gorakhpur News: अच्छा और सुंदर शहर अब गोरखपुर की पहचान

Mon, 29 Jan 2024 03:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Good and beautiful city is now the identity of Gorakhpur
सीएम योगी ने ई-सेवा पोर्टल, दुर्घटना बीमा सुविधा एवं कल्याण कोष का किया शुभारंभ
विज्ञापन

बोले-यह देश के अच्छे शहरों में गिना जाता है, टॉप-10 में लाने का हो प्रयास



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की शक्ल-सूरत बदलने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करते हैं और इसी का परिणाम है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में गोरखपुर की रैंकिंग 74 से 22 पर आ गई है। गोरखपुर को गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार रैंकिंग मिल गई है। गोरखपुर अब अच्छा और सुंदर शहर माना जाता है।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन का परिणाम है कि गोरखपुर अब देश के अच्छे शहरों में गिना जाता है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि अगली स्वच्छता रैंकिंग में गोरखपुर टॉप टेन और फिर टॉप थ्री में शामिल हो। इसके लिए जनता को और जागरूक करना होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभयनंदन इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को नगर निगम की 116 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में बेहतर हुई सफाई व्यवस्था का सर्वाधिक श्रेय सफाईकर्मियों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों के लिए ई-सेवा पोर्टल, 10 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सुविधा एवं कल्याण कोष का शुभारंभ करते हुए कल्याण कोष से चार सफाई मित्रों के आश्रितों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। सफाई मित्रों एवं वाहन चालकों को यूनिफॉर्म, लंच बॉक्स वितरित किया और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर निगम की 116 करोड़ रुपये की लागत वाली 176 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने पार्षदों को इस दिशा में जिम्मेदारी देते हुए कहा कि पार्षदगण मोहल्ला स्वच्छता समिति का गठन कर लोगों को सड़क, नाली में कूड़ा न डालने, सफाईकर्मियों से दुर्व्यवहार न करने के प्रति जागरूक करें। स्वागत संबोधन में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने नगर निगम की उपलब्धियों और परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आभार ज्ञापन विधायक विपिन सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, डॉ. सत्या पांडेय, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इनसेट

सीएम योगी के विजन से ब्रांड बन गया गोरखपुर : रवि किशन
सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के विजन से गोरखपुर एक ब्रांड बन गया है। रामगढ़ताल और उसके आसपास का क्षेत्र फॉरेन कंट्री सा लगता है। विकास के साथ सफाई के मामले में भी गोरखपुर नजीर पेश कर रहा है। उन्होंने सफाई मित्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पीएम मोदी भी सफाईकर्मियों के चरणों का वंदन करते हैं।


सीएम ने स्टाॅलों का किया अवलोकन, मासूमों का कराया अन्नप्राशन
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आदि के स्टाॅलों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। सीएम योगी मासूमों को काफी देर तक गोद में लेकर दुलारते रहे और उन्हें उपहार में खिलौने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed