{"_id":"6521344cdf5e26e774036125","slug":"golden-opportunity-for-free-residential-coaching-apply-till-11th-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: निशुल्क आवासीय कोचिंग के लिए सुनहरा मौका, 11 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: निशुल्क आवासीय कोचिंग के लिए सुनहरा मौका, 11 तक करें आवेदन
Sat, 07 Oct 2023 04:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:04 PM IST
सार
विद्यार्थियों के लिए गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा और अलीगढ़ में निशुल्क आवासीय कोचिंग और भोजन की व्यवस्था दी जा रही है। इसमें प्रवेश के लिए प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर पांच नवंबर को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा होगी, जिसका पाठ्यक्रम यूपीपीसीएस/ सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के समान होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले में अनुसूचित जाति/ जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी। ऐसे सभी छात्र जिनके परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपये से कम है, 11 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा और अलीगढ़ में निशुल्क आवासीय कोचिंग और भोजन की व्यवस्था दी जा रही है। इसमें प्रवेश के लिए प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर पांच नवंबर को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा होगी, जिसका पाठ्यक्रम यूपीपीसीएस/ सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के समान होगा।
उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र/ छात्रा अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट www.socialwelfare.up.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं। इस संबंध में हेल्प लाइन नंबर 9821650006 पर किसी भी तरह की जानकारी ली जा सकती है। गोरखपुर स्थित केंद्र पर वर्तमान में सौ छ़ात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।