फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Golden opportunity for free residential coaching apply till 11th

गोरखपुर: निशुल्क आवासीय कोचिंग के लिए सुनहरा मौका, 11 तक करें आवेदन

Sat, 07 Oct 2023 04:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Oct 2023 04:04 PM IST
सार

विद्यार्थियों के लिए गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा और अलीगढ़ में निशुल्क आवासीय कोचिंग और भोजन की व्यवस्था दी जा रही है। इसमें प्रवेश के लिए प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर पांच नवंबर को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा होगी, जिसका पाठ्यक्रम यूपीपीसीएस/ सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के समान होगा।

विज्ञापन
Golden opportunity for free residential coaching apply till 11th
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में अनुसूचित जाति/ जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी। ऐसे सभी छात्र जिनके परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपये से कम है, 11 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा और अलीगढ़ में निशुल्क आवासीय कोचिंग और भोजन की व्यवस्था दी जा रही है। इसमें प्रवेश के लिए प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर पांच नवंबर को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा होगी, जिसका पाठ्यक्रम यूपीपीसीएस/ सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के समान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र/ छात्रा अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट www.socialwelfare.up.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं। इस संबंध में हेल्प लाइन नंबर 9821650006 पर किसी भी तरह की जानकारी ली जा सकती है। गोरखपुर स्थित केंद्र पर वर्तमान में सौ छ़ात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed