{"_id":"60f95fd043600a6f9673599a","slug":"gold-trader-body-found-in-gorra-river-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: गोर्रा नदी में मिली स्वर्ण व्यवसायी का शव, तीन दिन पहले राप्ती में लगाई थी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: गोर्रा नदी में मिली स्वर्ण व्यवसायी का शव, तीन दिन पहले राप्ती में लगाई थी छलांग
Thu, 22 Jul 2021 05:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:40 PM IST
सार
19 जुलाई को गोरखपुर में राप्ती नदी में लगाई थी छलांग, चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार का निवासी थे मृतक, नई बाजार के बंगारी में चलाता था दुकान।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के रतनपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह गोर्रा नदी में स्वर्ण व्यवसायी का शव मिला। वह 19 जुलाई को गोरखपुर के बाघागाड़ा के समीप राप्ती नदी में छलांग लगा दी थी। वह चौराचौरा के मुंडेरा बाजार गांव का निवासी था। वह नई बाजार के बंगारी में आभूषण की दुकान चलाता था। किसी बात से परेशान होकर नदी में कूद गया था।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार निवासी शेषनाथ वर्मा का बेटा विशाल वर्मा (24) नई बाजार के बंगारी चौराहे पर सोने चांदी की दुकान चलाता था। तीन भाइयों में विशाल वर्मा सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
परिवार वालों के अनुसार, वह एक सप्ताह से किसी बात से तनाव में था। 19 जुलाई की शाम दुकान बंद करने के बाद वह बाघागाड़ा के पुल पर चला गया और बाइक खड़ी कर राप्ती नदी में कूद गया। नदी में छलांग लगाता देख लोगों ने शोर मचाया। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजन और पुलिस तीन दिन से नदी में उसकी तलाश में जुटी थी। युवक का शव राप्ती नदी में बहते हुए गोर्रा में पहुंच गया। गुरुवार की सुबह रतनपुर गांव के निकट लोगों ने शव देखा। पॉकेट में मिले पहचान पत्र के आधार पर घर वालों को सूचना दी। नदी के किनारे पहुंच कर परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
एकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।