{"_id":"638052adf7e24627a016a1f5","slug":"gold-tips-taken-on-pretext-of-prime-minister-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीएम आवास का झांसा देकर ले गए सोने के टप्स, बोले- रुपये नहीं हैं तो गहने ही दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीएम आवास का झांसा देकर ले गए सोने के टप्स, बोले- रुपये नहीं हैं तो गहने ही दे दो
Fri, 25 Nov 2022 11:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:01 AM IST
सार
एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास के दो लाख रुपये के लालच में सोने का टप्स गंवा दिए। घर पर पहुंचे दो जालसाजों ने फर्जी चेक दिखाकर उसे देने के बदले दस हजार रुपयों की मांग की। नकदी न होने पर महिला के टप्स लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द में बृहस्पतिवार को एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास के दो लाख रुपये के लालच में सोने का टप्स गंवा दिए। घर पर पहुंचे दो जालसाजों ने फर्जी चेक दिखाकर उसे देने के बदले दस हजार रुपयों की मांग की। नकदी न होने पर महिला के टप्स लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, डुमरी खुर्द गांव निवासी सुभाष गोंड के घर पर बृहस्पतिवार दोपहर पत्नी महेशी देवी अकेले थीं। इसी बीच पहुंचे दो युवकों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के मद का दो लाख का चेक आया है। महिला ने कहा कि आवास के लिए आवेदन कर चुकी हूं।
विज्ञापन
इस पर जालसाजों ने फर्जी चेक देकर उनसे घूस के तौर पर दस हजार रुपयों की मांग की। महेशी ने रुपये नहीं होने की बात कही। इस पर जालसाजों ने कहा कि बार-बार घर नहीं आ पाएंगे। इसके बाद जालसालों ने कोई जेवर ही देने की बात की।
विज्ञापन
झांसे में आकर महिला ने कान के टप्स दे दिए। जालसाज टप्स लेकर फरार हो गए। जब लोगों को चेक दिखाया तो पता चला कि वह फर्जी है। चेक 2017 का है और उसपर एकाउंट नंबर भी नहीं है।