फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold chain snatching by woman in basti

ऐसे ठगों से सावधान... भाई का दोस्त बता कर दी लिफ्ट, बीचे राह में महिला से छीन ली चेन

Thu, 15 Oct 2020 06:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Oct 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Gold chain snatching by woman in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके भाई का दोस्त बताकर एक शख्स ने लिफ्ट दी और फिर रास्ते में ही उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

विज्ञापन


मामला वाल्टरगंज थाने के बस्ती-बांसी मार्ग पर इटौआ-पुर्सिया के बीच का है। पीड़िता का कहना है कि उसने खुद को भाई का दोस्त बताकर बुलेट पर बैठाया और रास्ते में चेन छीन ली। पुलिस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के माध्यम से बदमाश की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

 
रुधौली थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर रुद्रपुर निवासी विरेन्द्र श्रीवास्तव की पत्नी रंजना श्रीवास्तव दो दिन पहले बस्ती शहर से सटे बरगदवा में मां के साथ बुआ के घर गई थीं। गुरुवार को चार वर्षीय बेटे युवान के साथ रंजना रुधौली जाने के लिए निकलीं। सड़क पर मां मंजू श्रीवास्तव, बुआ पुष्पा श्रीवास्तव व अन्य के साथ खड़ी होकर सवारी का इंतजार करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीसी टीवी खंगाल रही है पुलिस

रंजना ने बताया कि देर होने पर बेटा रोने लगा। तभी एक युवक बुलेट लेकर पहुंचा। उसने मोबाइल निकाल कर रंजना के भाई पिंटू से बात करने का नाटक करते हुए बोला कि भाई आपकी बहन बरगदवा में खड़ी हैं। बुलेट सवार ने खुद को रुधौली जाने की बात कहकर बुलेट पर बैठा लिया।

झांसे में आकर रंजना अपने बेटे को लेकर बाइक पर सवार हो गई। गौरा चौराहे से करीब तीन सौ मीटर आगे पुर्सिया मोड़ पर युवक ने बुलेट रोक दी। रंजना का कहना है कि उसने गले में पहनी सोने की चेन व अंगूठी मांगने लगा। विरोध करने पर उसने चेन छीन ली और बस्ती की तरफ भाग निकला।

इससे आहत रंजना रोने लगी। उसने डायल 112 और थाने को सूचित किया। पुलिस टीम बरगदवा से लेकर घटनास्थल के बीच ऐसे स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिसमें बुलेट सवार कैद हुआ हो।

प्रभारी घनश्याम सरोज ने बताया कि फुटेज के जरिए बुलेट वाले की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed