{"_id":"61c15c2e32fe4873a56e4ea3","slug":"gold-chain-and-20-thousand-looted-by-attacking-a-clay-trader-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मिट्टी के व्यापारी पर हमला कर सोने की चेन और 20 हजार लूटे, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मिट्टी के व्यापारी पर हमला कर सोने की चेन और 20 हजार लूटे, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 21 Dec 2021 10:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:16 AM IST
सार
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामला मारपीट का बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर शहर में शाहपुर इलाके के फातिमा अस्पताल के पास मिट्टी के व्यापारी जितेंद्र गुप्ता पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पिटाई करके बदमाशों ने व्यापारी के गले से सोने की चेन और 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है। पीड़ित ने जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिया निवासी जितेंद्र मिट्टी का व्यापार करते हैं। सोमवार को वह पैसे की वसूली करके बाइक से घर लौट रहे थे। फातिमा अस्पताल से आगे खजांची रोड की ओर बढ़े थे कि पहले से मौजूद करीब पांच बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन
वह कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। इसी बीच गले से सोने की चेन व जेब से 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामला मारपीट का बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन