फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold and silver prices have increased, people's budget is deteriorating due to lack of money

Gorakhpur News: चढ़ा सोने-चांदी का भाव चढ़ा, लगन में बिगड़ रहा है लोगों का बजट

Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices have increased, people's budget is deteriorating due to lack of money
गोरखपुर। इस बार सोने चांदी की रिकॉर्ड तोड़ महंगाई से लगन में लोगों का बजट बिगड़ रही है। जो लोग सोना-चांदी खरीदने के लिए कीमत कम होने की प्रतीक्षा में थे, उन्हें निराशा हाथ लगी है। लगन के सीजन में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है और कीमत कम होने की बजाए और बढ़ गई। दस ग्राम 24 कैरेट सोना जीएसटी सहित 75,800 रुपये बेचा जा रहा है, जबकि एक किलो चांदी के लिए लोगों को 87,000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। दो दिन में ही सोना 1700 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी दो हजार रुपये प्रति किलो चढ़ गई है।
विज्ञापन

जिन परिवारों में शादियां होनी है, उन्हें गहने खरीदना है। मगर फरवरी से ही सोने-चांदी के दाम में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस बार मई-जून में लगन नहीं है। ज्योतिर्विद बृजेश पांडेय ने बताया कि मई और जून में गुरू और सूर्य अस्त रहेंगे। इस कारण इस बार दो माह शादियां नहीं होंगी। इस कारण अप्रैल और जुलाई की 7-7 लगन में ही अधिक शादियां होनी है। ज्योतिर्विद मनीष मोहन ने बताया कि मई में 18, 19, 20, 21, 23, 24 व 25 तारीख और जुलाई में 9, 10, 11, 12, 13, 14 व 15 तारीख को लगन है। 13 अप्रैल को खरमास समाप्त होगा, उसके बाद शादियों का सीजन शुरू होगा।
विज्ञापन




----

तिथि- सोना 24 कैरेट, 18 कैरेट, चांदी


12 अप्रैल- 75800, 56800, 87000

10 अप्रैल- 74100, 55,575, 85000

15 मार्च - 68000, 51000, 77700



29 फरवरी- 64700, 48500, 72000

----



दो माह से चढ़ रहा है सोना

गोलघर के आभूषण व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका में फेडरल बैंक ने ब्याज दरें घटा दी। इस कारण वहां के लोग सोना और शेयर में निवेश कर रहे हैं। इस कारण इसमें तेजी आ रही है। अंतराष्ट्रीय कारणों से सोने-चांदी का दाम बढ़ रहा है। घंटाघर क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी धीरज बर्नवाल ने बताया कि फरवरी से सोने-चांदी के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। जिनके परिवार में शादी है, उन्हें अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेलीपार क्षेत्र के विश्रामपुर निवासी सुजीत विश्वकर्मा ने बताया कि उनके परिवार में शादी है, सोने-चांदी के दाम बढ़ने से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। घंटाघर के सत्यम ने बताया कि सोने की कीमत में करीब 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जबकि चांदी के दाम भी 10 प्रतिशत बढ़ रहे हैं। उनके परिवार में शादी है और 30 हजार रुपये अधिक खर्च होने का अनुमान है।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed