फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold and silver jewelery stolen by cutting wall of shop

Gorakhpur News: दुकान की दीवार काटकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी, केस दर्ज

Wed, 31 Jan 2024 04:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 Jan 2024 04:08 PM IST
सार

गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा गौरीमंगलपुर में किराये का कमरा लेकर जय मां वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से दुकान खोल रखें हैं। सोमवार रात चोर दुकान के पीछे दीवार काटकर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।

विज्ञापन
Gold and silver jewelery stolen by cutting wall of shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार क्षेत्र के गौरीमंगलपुर गांव में सोमवार की रात दुकान की दीवार काटकर सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। गायब जेवरों की कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा गौरीमंगलपुर में किराये का कमरा लेकर जय मां वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से दुकान खोल रखें हैं। सोमवार रात चोर दुकान के पीछे दीवार काटकर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शैलेंद्र दुकान पर पहुंचे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। शैलेंद्र ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये के पुराने एवं नए सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed