फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold and foreign currency caught in Lucknow was to be spent in Hindi Bazaar and Badhalganj.

Gorakhpur News:अवैध सोना और विदेशी मुद्रा का हिंदा बाजार-बडहलगंज कनेक्शन, खपाने की थी तैयारी: पकड़े गए

Sun, 11 Aug 2024 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो रोहित सिंह, गोरखपुर
रोहित सिंह, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 10:38 AM IST
सार

डायरक्ट्रेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने बृहस्पतिवार को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए सात धंधेबाजों से जो तस्करी का तीन किलो सोना और विदेशी मुद्रा बरामद की है उसे गोरखपुर के हिंदी बाजार और बड़हलगंज में खपाना था।

विज्ञापन
Gold and foreign currency caught in Lucknow was to be spent in Hindi Bazaar and Badhalganj.
पकड़ी गई विदेशी मुद्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर। डायरक्ट्रेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने बृहस्पतिवार को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए सात धंधेबाजों से जो तस्करी का तीन किलो सोना और विदेशी मुद्रा बरामद की है उसे गोरखपुर के हिंदी बाजार और बड़हलगंज में खपाना था। गिरफ्तार धंधेबाजों में शामिल एक युवक गोरखपुर में पंजीकृत गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन


पकड़े गए कैरियर ने हिंदी बाजार के एक व्यापारी का नाम भी बताया है और उसके मोबाइल फोन से कुछ अहम सुराग डीआरआई की टीम को लगे हैं। माना जा रहा है डीआरआई इस नेटवर्क में शामिल लोगों तक जल्द पहुंच सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर सबसे पहले दो युवकों की गिरफ्तारी की गई। इनमें गोरखपुर निवासी अविनाश सिंह भी शामिल था जो बैंकॉक से एयर एशिया की फ्लाइट से बृहस्पतिवार 1:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था। पूछताछ के बाद अन्य पांच लोगों के नाम भी सामने आए, जो तस्करी में मददगार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में गोरखपुर की गाड़ी से कैरियर ने हिंदी बाजार के एक धर्मकांटा की दुकान का नाम भी एजेंसी के सामने बताया है। पिछले दिनों हिंदी बाजार में एक व्यापारी का अपने बेटे की वजह से अच्छा खासा नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि अब धंधेबाजों ने धर-पकड़ से बचने के लिए कैरियर की तरह काम करने वाले कुछ बाहरी विश्वसनीय लोगों को लगा दिया है।

 

Gold and foreign currency caught in Lucknow was to be spent in Hindi Bazaar and Badhalganj.
पकड़ा गया तीन किलो अवैध सोना - फोटो : अमर उजाला
इससे फायदा यह होता है कि तस्करी का सोना बिना लिखा-पढ़ी और पर्ची के आता है। एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना अगर नहीं है तो पकड़े जाने पर भी एजेंसी सोने को जब्त कर पूछताछ के बाद कैरियर को छोड़ देती है। ऐसे में सोना किसने मंगाया है उसका नाम सामने नहीं आता है। इसी के चलते अब हिंदी बाजार और बड़हलगंज के धंधेबाज बैंकॉक से सीधे कैरियर के सहारे अपने नेटवर्क का प्रयोग कर सोने की खेप मंगा रहे हैं।

तीन किलो सोना और विदेशी मुद्रा मिली
एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए तीन किलो सोने में गोरखपुर के एक युवक का सीधा कनेक्शन सामने आया है। डीआरआई के ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने 2,13,000 अमेरिकी डॉलर मूल्य का तीन किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है। 6,440 थाई बाट और 1,00,000 रुपये जब्त किये हैं। जांच एजेंसी इनसे पूछताछ के आधार पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

एजेंसी के रडार पर हैं बड़हलगंज के धंधेबाज
लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़े लोगों से तस्करी का नेटवर्क बड़हलगंज और हिंदी बाजार से जुड़ा पाया गया है। अब बड़हलगंज के धंधेबाज डीआरआई के रडार पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक वर्ष पहले भी बड़हलगंज में एक रसूखदार को डीआरआई ने जांच के लिए उठाया था।

पूछताछ में उसने अपने एक रिश्तेदार पर शक जताते हुए उसे पकड़ दिया था। जिसका सीधा कनेक्शन तस्करी से था। इसी के बाद रिश्तेदार और रसूखदार शख्स के बीच मनमुटाव भी हो गया था। लंबे समय से एजेंसी की टीमें गोरखपुर के दक्षिणांचल से जुड़े नेटवर्क पर लगी हैं। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दिनों बड़हलगंज में एक कथा के आयोजन 15 दिन पहले लग्जरी गाड़ी से धंधेबाज बाजार में दिखा था। इसी बीच टीम को देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed