फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Godhoiya Nala Video made with drone, new design to be finalized this week

गोड़धोइया नाला: ड्रोन से बनाया वीडियो, इसी हफ्ते फाइनल होगी नई डिजाइन

Mon, 11 Sep 2023 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 11:49 AM IST
सार

गोड़धोइया नाला के सुंदरीकरण के लिए बनी परियोजना में 500 से अधिक मकानों पर संकट खड़ा हो गया है। राजस्वकर्मियों ने मकानों को तोड़ने के लिए निशानदेही की तो लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर गुहार लगाई।

विज्ञापन
Godhoiya Nala Video made with drone, new design to be finalized this week
गोड़धोइया नाला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गोड़धोइया नाला की नई डिजाइन तैयार करने के लिए रविवार को ड्रोन कैमरों से वीडियोग्राफी कराई गई। नाला की नई डिजाइन इस हफ्ते में फाइनल करने की तैयारी है। शुक्रवार को लखनऊ से आई चार सदस्यीय टीम इससे संबंधित डाटा और वीडियो जुटाकर लौट गई है। पुरानी डिजाइन और नए डाटा के अनुसार ही नया लेआउट बनाया जाएगा।
विज्ञापन


गोड़धोइया नाला के सुंदरीकरण के लिए बनी परियोजना में 500 से अधिक मकानों पर संकट खड़ा हो गया है। राजस्वकर्मियों ने मकानों को तोड़ने के लिए निशानदेही की तो लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर गुहार लगाई।
विज्ञापन


इस पर सीएम ने नाले का दोबारा सर्वे करके फिर से लेआउट तैयार करने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि ऐसी योजना बनाएं, जिससे लोगों का कम नुकसान हो और निर्माण कार्य पूरा हो जाए। आगे की कार्रवाई के लिए लखनऊ जल निगम की विशेषज्ञ टीम शुक्रवार को गोरखपुर पहुंची। टीम ने दो दिनों तक नाला से संबंधित जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अचानक लिया 10 घंटे का सुपर मेगा ब्लॉक, हजारों यात्री हुए परेशान

इसी क्रम में रविवार को मेडिकल कॉलेज के पीछे शाहगंज के नजदीक शुरुआत से लेकर, राजनगर, शक्तिनगर, जंगल छत्रधारी, मैत्रीपुरम, बिछिया समेत अन्य मोहल्लों में ड्रोन कैमरों से वीडियोग्राफी कराई गई। इसमें खाली जगहों, मकानों की स्थिति, पानी की निकासी समेत अन्य बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है। मोहल्ले के लोगों से नाला के ओवरफ्लो करने के बारे में जानकारी लेने के बाद टीम लखनऊ लौट गई।

टीम से जुड़े लोगों कहना है कि इसी हफ्ते में नए लेआउट काम पूरा हो जाएगा। लेआउट बनाकर उसे शासन को सौंपा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के अवलोकन के बाद आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि इस संबंध में जल निगम शहरी के अधिकारी के कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed