{"_id":"6916351c9be6c714800a6b50","slug":"godhoiya-compensation-received-for-unsafe-houses-demolition-to-begin-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1134132-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोड़धोइया : असुरक्षित मकानों का मिला मुआवजा, आज से होगा ध्वस्तीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोड़धोइया : असुरक्षित मकानों का मिला मुआवजा, आज से होगा ध्वस्तीकरण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला खोदाई के दौरान असुरक्षित हो चुके मकानों के मालिकों को आखिरकार मुआवजे की राहत मिल गई। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने चारों प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि के चेक सौंपे और उन्हें तुरंत मकान खाली करने के निर्देश दिए। शुक्रवार से इन मकानों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एसएलओ (विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित परिवारों को कुल एक करोड़ 97 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया गया। इसमें संगीता पांडेय को 70 लाख रुपये, सावित्री देवी को 82 लाख रुपये, बिंद्रा देवी को 19 लाख रुपये और रमावती देवी को 26 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
प्रशासन ने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द अपने मकान खाली करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस दौरान जल निगम के अवर अभियंता यश कुमार और लेखपाल विजय भी मौजूद रहे।