{"_id":"6668c0b2b75432423c0d88d9","slug":"godhanas-friend-is-the-rape-victim-who-became-unconscious-in-the-dm-office-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-586816-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोधना की साथी है डीएम ऑफिस में अचेत हुई दुष्कर्म पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोधना की साथी है डीएम ऑफिस में अचेत हुई दुष्कर्म पीड़िता
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएम दफ्तर पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता सोमवार को बेहोश हो गई थी। इस मामले में अब नया मोड़ आया है। पुलिस की जांच में पता चला कि वह फर्जी दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली गैंगस्टर गोधना की साथी है। गोधना का जिससे जमीन का विवाद चल रहा है, उसी पिता-पुत्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है।
कोर्ट के आदेश पर जांच कर रही पुलिस के हाथ कई साक्ष्य मिले हैं। सबसे बड़ा साक्ष्य यह है कि जिस दिन घटना को दर्शाया गया है, उस दिन मुख्य आरोपी गोरखनाथ थाने में सीसीटीवी कैमरे के सामने हैं। अब पुलिस इस पूरे प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर एफआर लगाने की तैयारी में है।
जटेपुर उत्तरी निवासी ओमप्रकाश मिश्रा और उनके बेटे पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज है। ओमप्रकाश का गोधना से जमीन को लेकर रंजिश है। ओमप्रकाश की जमीन के आधे हिस्से पर गोधना अपना दावा करती है। गोधना अपनी बहू से तहरीर दिलवाकर पिता-पुत्र पर पहले चोरी का केस दर्ज करा चुकी है। इसके बाद फिर जमीन पर कब्जा करने के लिए गई थी। वर्तमान में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती भी उसके साथ गई थी और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन
इसके बाद अचानक 27 अप्रैल 2024 को गोधना के साथ रहने वाली युवती ने कोर्ट से आदेश कराकर कैंट थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस की जांच में पूरा मामला फर्जी निकलने की वजह से कार्रवाई नहीं हुई तो वह मंगलवार को डीएम दफ्तर पहुंच गई और बेहोश हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज, सीडीआर की मदद से पूरे केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने जा रही है।
यह है मामला
रबड़ मुहर की दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश और उनके बेटे पर युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि वह 27 जनवरी की सुबह वह मुहर बनवाने गई थी। तब पिता-पुत्र उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए थे।
पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। अगर युवती ने फर्जी केस दर्ज कराया है तो साक्ष्यों के आधार पर केस को खत्म करने के साथ ही झूठा आरोप लगाने वाली युवती पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई करेगी।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी