फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Goddhoia Nala 600 crores will be spent on land compensation

गोड़धोइया नाला: जमीन के मुआवजे पर खर्च होंगे 600 करोड़, जीडीए नहीं करेगा आर्थिक सहयोग

Tue, 28 Jun 2022 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Jun 2022 12:56 PM IST
सार

शासन ने 400 करोड़ देने का दिया आश्वासन, बाकी धनराशि की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर करनी होगी, नाला व दोनों तरफ सड़क निर्माण कार्य पर खर्च होंगे 350 करोड़ रुपये।

विज्ञापन
Goddhoia Nala 600 crores will be spent on land compensation
गोड़धोइया नाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोड़धोइया नाले के नए सिरे से पक्के निर्माण व सुंदरीकरण के प्रस्ताव की मंजूरी प्रक्रिया तेज हो गई है। नाले व उसके दोनों तरफ सड़क निर्माण पर 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जमीन अधिग्रहण और उसके मुआवजे पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने 400 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया है, बाकी धनराशि की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर करनी होगी। हालांकि, अभी इसपर अंतिम निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नाला निर्माण व सुंदरीकरण की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नाला निर्माण व उसकी तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव को बताया गया कि 10 किलोमीटर लंबा नाला पक्का बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 20 मीटर होगी। नाले के दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव है। 21 पुलिया बनाई जाएगी।
विज्ञापन


कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करूणेश, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर कुलदीप मीणा की मौजूदगी में नाला निर्माण व उससे जुड़ी तैयारी के एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए नहीं करेगा आर्थिक सहयोग

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पूछा कि जीडीए कितना योगदान कर सकता है। जीडीए से करीब 100 करोड़ रुपये के सहयोग की अपेक्षा जताई गई, लेकिन शाम तक हुए मंथन से यह बात साफ हो गई कि प्राधिकरण इस योजना में कोई आर्थिक सहयोग नहीं देगा। माना जा रहा है कि पूरे बजट की व्यवस्था शासन के स्तर से ही की जाएगी। फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर भविष्य में और भी बैठकें होंगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed