{"_id":"604c50c7d8d79f726a763bf2","slug":"gm-special-train-run-at-speed-of-124-km-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अपडेट: 124 किमी की रफ्तार से दौड़ी जीएम स्पेशल, इनाम में मिला 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अपडेट: 124 किमी की रफ्तार से दौड़ी जीएम स्पेशल, इनाम में मिला 20 हजार रुपये
Sat, 13 Mar 2021 11:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:12 AM IST
सार
- भटनी तक काम देखकर खुश हुए जीएम, दिया 20 हजार का इनाम
- 124 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी की स्पेशल निरीक्षण ट्रेन शुक्रवार को 124 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। गोरखपुर कैंट से भटनी तक ट्रैक निरीक्षण करने निकले महाप्रबंधक मेंटेनेंस कार्य से संतुष्ट दिखे और उन्होंने मेंटेनेंस टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पीड ट्रायल करने सुबह करीब पौने नौ बजे कैंट स्टेशन से जीएम स्पेशल रवाना हुई। ट्रेन को अधिकतम 124 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। कहीं भी गड़बड़ी नहीं मिली। दरअसल, गोरखपुर से भटनी तक अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटे निर्धारित है।
विज्ञापन
वार्षिक स्पीड ट्रायल में महाप्रबंधक ने ट्रैक पर तेज गति से ट्रेन चलवाकर देखी। इसके अलावा रास्ते में बन रहे दो पुलों को भी महाप्रबंधक ने देखा और जानकारी हासिल की। भटनी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद बेल्थरा रोड की ओर से भी उन्होंने रेलवे ट्रैक और विद्युतीकरण कार्य को देखा। इस दौरान डीआरएम वाराणसी विजय कुमार पांजियार, एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।