फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Global Handwashing Day news: Corona pandemic taught hand washing methods

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे: कोरोना महामारी ने सिखा दिए हाथ धुलने के तरीके, जानिए कब जरूरी है हाथ धोना

Thu, 15 Oct 2020 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Oct 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Global Handwashing Day news: Corona pandemic taught hand washing methods
ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर हाथ धोते जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी के बीच लोगों को हाथ की स्वच्छता का महत्व समझ में आ गया है। लोगों ने सीख लिया है कि हाथों को कैसे स्वच्छ रखा जाए। हाथों को साफ रखने से लोग न केवल कोरोना, बल्कि कई अन्य तरह की मौसमी बीमारियों से भी बच रहे हैं।

विज्ञापन

 
सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का महत्व बढ़ गया है। इसका नतीजा यह है कि लोग हाथों की सफाई के प्रति जागरूक भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाथों की नियमित सफाई की जाए तो कोरोना दूर भाग जाता है। सही तरह से हाथ धुलने से टाइफाइड, पेट व त्वचा संबंधी रोग, आंख के संक्रमण आदि से भी बचा जा सकता है। हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए 2008 से प्रतिवर्ष 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। इसका असर कोरोना महामारी के बीच देखने को भी मिला है।  
विज्ञापन

 
इस तरह धुलें हाथ
दो मिनट तक साबुन से छह चरणों में हाथ धोने चाहिए। सबसे पहले सीधे हाथ पर साबुन लगाकर रगड़ें। इसके बाद बाद उल्टे हाथ, नाखून, अंगूठा व कलाई को ठीक से साफ करें। इस तरह हाथों को धोने से 90 फीसदी बीमारियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कब जरूरी है हाथ धोना
शौच के बाद, खाना बनाने व खाने से पहले हाथ जरूर धुलें। मुंह, नाक व आंखों को छूने के बाद हाथ धुलें। खांसने व छींकने के बाद, घर की साफ-सफाई करने के बाद, किसी बीमार व्यक्ति से मिलने के बाद, पालतू जानवरों को छूने के बाद जरूर हाथ धुलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed