फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gkp uni exam

गोविवि में परीक्षा के विरोध में एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
gkp uni exam
गोविवि में परीक्षा के विरोध में एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षा कराए जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई ) ने बुधवार को जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा और इस मामले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि करोना को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा का आयोजन करवाना विद्यार्थियों की जान को खतरे में डालना होगा। गोरखपुर और आस-पास के जिलों में प्रतिदिन नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे मे विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखते हुए उन्हें प्रोन्नत किया जाना ही एकमात्र विकल्प है। महानगर अध्यक्ष प्रखर पांडेय ने कहा कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने परीक्षाओं को निरस्त कर विद्यार्थियों के हित मे फैसला लिया है। डीडीयू में भी इस पद्धति को अपनाया जाना चाहिए। इस दौरान विख्यात भट्ट, अंकित पांडेय, पुनीत तिवारी, गोविंद गुप्ता, आशीष अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed