{"_id":"65f60b7f37777d0ee60a9de7","slug":"girls-from-poor-families-will-get-admission-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-499106-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गरीब परिवार के बच्चियोंं को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गरीब परिवार के बच्चियोंं को मिलेगा प्रवेश
Sun, 17 Mar 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय अनंतपुर सहजनवा में शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए छह, सात एवं आठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 15 मार्च से आवेदन पत्र दिया जा रहा है।
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावकों की पुत्रियों के प्रवेश के लिए आवेदन फार्म जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में निशुल्क दिया जा रहा है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है। पात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को होगा। विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल को किया जाएगा और परिणाम 25 अप्रैल को जारी होगा।
यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कक्षा छह, सात व आठ में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए 10-10 रिक्तियां, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए 42-42 रिक्तियां तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए 18-18 रिक्तियां सहित कुल 70-70 रिक्तियां हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस विद्यालय में छात्राओं को आवास के साथ-साथ भोजन नाश्ता, स्कूल ड्रेस, पाठ्य पुस्तकें और दैनिक प्रयोग की वस्तुएं निशुल्क मिलेंगी।