{"_id":"5ed677498ebc3e90602ac33e","slug":"girls-death-due-to-carelessness-of-doctors80","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की हुई मौत, मृतक के पिता ने डीएम और सीएमओ से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की हुई मौत, मृतक के पिता ने डीएम और सीएमओ से की शिकायत
Wed, 03 Jun 2020 11:59 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगवां निवासी बैजनाथ चौधरी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया है कि चार साल की बेटी चांदनी की जान बीआरडी मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की लापरवाही से सोमवार की रात चली गई।
विज्ञापन
मामले की शिकायत पत्र भेजकर डीएम और सीएमओ से की है। भेजे गए पत्र में बताया है कि उनके चार साल की बेटी चांदनी की सांस लेने में तकलीफ थी। हालत बिगड़ने पर 31 मई को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज के वार्ड नंबर 100 में ले गए। डॉक्टरों ने कुछ जांच लिखा। जांच कराने के बाद रिपोर्ट के आधार पर दवा लिखी।
विज्ञापन
इसके बाद घर जाने की सलाह दी। सोमवार को चांदनी की तबीयत फिर बिगड़ गई। करीब डेढ़ बजे पुन बीआरडी मेडिकल कालेज दिखाने ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सक ने एक ड्राप लिखा और उसको नाक में डालने की सलाह दी। सोमवार की देर रात करीब एक बच्ची की मौत हो गई। बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। वहीं सीएमओ ने भी पत्र न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन