फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girlfriend family beaten boyfriend in deoria

प्रेमिका के बुलाने पर मिलने गया था प्रेमी, युवती के परिजनों ने पेड़ से बांधकर कर दी पिटाई

Tue, 15 Sep 2020 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Sep 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
girlfriend family beaten boyfriend in deoria
जख्मी युवक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना के एक गांव में प्रेमिका के बुलाने पर सोमवार की देर रात उसके घर मिलने पहुंचे गांव के ही प्रेमी युवक को घर वालों ने पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। युवक के घर वालों को मामले की जानकारी होने के बाद डायल 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। प्रेमी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती का गांव के ही युवक से प्रेम संबंध है। सोमवार की रात को युवती ने मिलने के लिए प्रेमी युवक को अपने घर बुला लिया। युवक के घर पहुंचते ही इस बात की जानकारी युवती के घर वालों को हो गई।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। युवक के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई तो डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी और मारपीट करने वाले दो अन्य लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। मंगलवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पीड़ित युवक ने अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए लूट की भी तहरीर दी है। उधर गांव के लोगों के अनुसार, युवती ने अपना संबंध स्वीकार भी किया है।


इस संबंध में प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती के बुलाने पर उसके घर मिलने गए प्रेमी युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई की गई है। दोनों पक्षों  को बुलाया गया है। प्रेमी ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed