फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girlfriend eaten poison in police station for his wanted to marry lover gorakhpur

प्रेमी से शादी कराने की फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस स्टेशन में ही खाया जहर

Sat, 12 Sep 2020 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Sep 2020 09:54 AM IST
सार

  • पुलिस बोली- पहले से ही खाकर आई थी जहर, हालत बिगड़ने पर हुई जानकारी
  • रिश्तेदारी के एक युवक पर संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने का लगा रही थी आरोप
  • तीन साल पहले पति की मौत के बाद अब युवक से करना चाहती है शादी

विज्ञापन
girlfriend eaten poison in police station for his wanted to marry lover gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरपखपुर जिले के पीपीगंज इलाके में रिश्तेदारी के युवक से शादी कराने की फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला के अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पुलिस ने महिला की फरियाद नहीं सुनी तो महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन


मुंह से झाग निकलता देख आनन-फानन में पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला पहले से ही जहर खाकर आई थी। तबीयत बिगड़ने पर इस बात की जानकारी हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा में करीब सात साल पहले हुई थी। तीन साल पहले पति की मौत हो गई। इसके बाद वह दो छोटे बच्चों को लेकर मायके चली आई। यहां रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। रिश्तेदारी के ही युवक से प्रेम संबंध की वजह से घरवाले और रिश्तेदार शादी को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध भी बनाए और अब इनकार कर रहा है। घरवालों से बात नहीं बनी तो शुक्रवार को फरियाद लेकर थाने पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस से उसने पूरी बात बताई।

पुलिस ने रिश्तेदारी का हवाला देकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया तो महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में महिला का उपचार चल रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को थाना परिसर में स्थित मंदिर के पास से जहर की एक बोतल और कुछ गोलियां भी मिलीं हैं।

 
पीपीगंज एसओ राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला जब थाने आई थी तो उसकी हालत पहले से ही खराब थी। थाने आने से पहले ही उसने जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ती देख उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed