फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl threatened by family members sought protection from police

गोरखपुर: दूसरे धर्म के युवक से युवती ने कर ली शादी, अब जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा

Wed, 03 Nov 2021 08:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Nov 2021 08:02 PM IST
सार

 शादी के बाद युवती ने अपने परिजनों से ही जान का खतरा बताया है। युवती ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी पूरी गंभीरता बरत रही है।

विज्ञापन
Girl threatened by family members sought protection from police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर ली। घरवाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। युवती ने अपने घरवालों से ही खुद के अलावा प्रेमी की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र का एक युवक सराफा का काम करता है। उसकी दुकान पर एक युवती आती-जाती थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गया। बताया जाता है कि युवती का भाई भी इसी दुकान पर काम करता था। लिहाजा दुकानदार युवक का युवती के घर भी आना-जाना हो गया।
विज्ञापन


एक वर्ष से चल रहा प्रेम संबंध पिछले दिनों घरवालों की नजर में आ गया तो रोक टोक होने लगी। पिछले सप्ताह प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली। इधर युवती के घरवालों ने थाने पर अपहरण की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन शुरू की तब यह बात सामने आई कि प्रेमी युगल बालिग हैं और कोर्ट में शादी कर चुके हैं। बुधवार को युवती की तरफ से मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर घरवालों से खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी पूरी गंभीरता बरत रही है। पुलिस दोनों के घरवालों के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed