{"_id":"5f36332d8ebc3eabeb6b2d45","slug":"girl-student-operation-was-done-with-help-of-actor-sonu-sood","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता सोनू सूद की मदद से इस छात्रा का हुआ ऑपरेशन, बोली- इतना तो सगे भी नहीं करते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता सोनू सूद की मदद से इस छात्रा का हुआ ऑपरेशन, बोली- इतना तो सगे भी नहीं करते
Fri, 14 Aug 2020 12:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
गोरखपुर शहर के पादरी बाजार की रहने वाली लॉ की छात्रा प्रज्ञा मिश्रा की सेहत बिल्कुल ठीक है। अभिनेता सोनू सूद की टीम ने गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में छात्रा के दोनों पैरों का ऑपरेशन करा दिया है। दो दिनों तक छात्रा हॉस्पिटल में भर्ती रहेगी।
विज्ञापन
स्थिति के अनुसार डॉक्टर आगे फैसला करेंगे कि उसे डिस्चार्ज कब करना है? छात्रा ने बताया कि उसे बेहद खुशी है कि उसके चलने का सपना अब फिर से साकार हो सकेगा। सोनू सूद भैया की वजह से यह संभव हुआ है। ऑपरेशन के बाद से प्रज्ञा बेहद खुश भी हैं।
विज्ञापन
प्रज्ञा गोरखपुर विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। फरवरी में सड़क हादसे के दौरान उनके दोनों पैरों की घुटने की हड्डी टूट गई। इसके बाद लॉकडाउन हो गया। छात्रा ने शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां पर डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
दो दिन तक अस्पताल में रहेगी भर्ती
आर्थिक स्थिति खराब थी। लिहाजा प्रज्ञा ने सगे-संबंधियों से लेकर राजनीतिक लोगों से राब्ता किया। पर सहायता न मिली। इसी बीच छात्रा को अभिनेता सोनू सूद का ख्याल आया। जब उन्हें ट्वीट किया तो जवाब मिला कि दिल्ली आ जाओ। डॉक्टर से बात हो गई है।
इसके बाद छात्रा अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंच गई। वहां सोनू सूद की टीम पहले ही दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी। छात्रा के पहुंचते ही टीम गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उसे ले गई। फिलहाल छात्रा का सफल ऑपरेशन हो गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
छात्रा ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने दो दिनों तक अभी और अस्पताल में भर्ती रहने को कहा है। दो दिनों के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे फैसला करेंगे। बताया कि दिल्ली स्टेशन से उतरते ही टीम ने हाथों-हाथ लिया।
अपनों से ज्यादा ख्याल रखते हुए अस्पताल ले गए और डॉक्टरों से मिलवाया। इसके बाद टीम ने ऑपरेशन किया। बताया कि जिस तरह से सोनू सूद भैया ने मदद की है, वैसा सगे भी कई बार नहीं करते हैं।