फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl student molested in Uruva beaten up for protesting

Gorakhpur Crime: उरुवा में छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Tue, 05 Sep 2023 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो धुरियापार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो धुरियापार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Sep 2023 02:20 PM IST
सार

थानाध्यक्ष जटाशंकर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Girl student molested in Uruva beaten up for protesting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में उरुवा इलाके के बथुआ मोड़ पर सोमवार को कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने आरोपी प्रदुम्न यादव पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती इलाके के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। उसका कहना है कि आरोपी आए दिन उसे परेशान करता है। रास्ता में फब्तियां कसता है, लेकिन इस पर वह बहुत ध्यान नहीं देती थी। सोमवार को आरोपी ने छात्रा को बथुआ मोड़ के पास रोक लिया। इसके बाद पहले फब्तियां कसा और फिर अश्लील टिप्पणी करने लगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: आदित्य एल-1 से एकत्र डेटा पर गोरखपुर के सौरभ भी करेंगे शोध, बंगलूरू में हैं तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने विरोध किया तो उसने हाथ पकड़ लिया और फिर कई थप्पड़ मार दिए। छात्रा के शोर मचाने पर धमकाते हुए फरार हो गया। घर पहुंची छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

युवती ने यह भी बताया कि वह कई महीनों से उसे परेशान कर रहा है। आरोपी भी उरुवा इलाके का ही रहने वाला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जटाशंकर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed