{"_id":"63f84c098d9a963e9e0811a3","slug":"girl-student-killed-in-road-accident-in-gida-gorakhpur-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई छात्रा, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई छात्रा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Fri, 24 Feb 2023 11:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:02 AM IST
सार
गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार निवासी दीपशिखा (22) पुत्री रामानंद, जो हरिहरपुर जिला संतकबीरनगर स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को पढ़ाई कर साइकिल से घर के लिए निकली। बनगांवा के पास पहुंची थी कि अवैध खनन की मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर छात्रा को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के बनगांवा के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से कोचिंग से घर लौट रही बीएससी की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार निवासी दीपशिखा (22) पुत्री रामानंद, जो हरिहरपुर जिला संतकबीरनगर स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। प्रतिदिन सुबह सहजनवां स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती थी। बृहस्पतिवार को पढ़ाई कर साइकिल से घर के लिए निकली।
विज्ञापन
बनगांवा के पास पहुंची थी कि अवैध खनन की मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर छात्रा को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी सहजनवां ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपशिखा पांच बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन