{"_id":"604ca2eb8ebc3e593a189439","slug":"girl-student-killed-in-road-accident-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार
Sat, 13 Mar 2021 05:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Mar 2021 05:02 PM IST
सार
- शहर के सीसी रोड पर हुई घटना, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
- कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ती थी छात्रा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया शहर के सीसी रोड पर शनिवार को सहेली के साथ बुआ के घर जा रही एक छात्रा सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी रोशनी मणि 16 वर्ष पुत्री प्रभाकर मणि तिवारी शहर के कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। दोपहर में वह अपने घर के बगल की निवासी सहेली रिमझिम मणि के साथ अलग-अलग साइकिल से अमेठी गांव स्थित बुआ के निर्माणाधीन मकान पर भोजन लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान सीसी रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने रोशनी के साइकिल को धक्का लग गया, जिससे वह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने कुछ दूरी पर स्थित रोशनी के घर सूचना पहुंचाया।
विज्ञापन
मौके पर उसकी मां पहुंचीं और जिला अस्पताल में भर्ती कराईं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक कुछ दूरी पर वाहन को छोड़ कर फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक को कोतवाली भेजवा दिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। भाई विशाल और संविदा नलकूप चालक पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।