फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl student dies after snake bite in Gorakhpur

Gorakhpur News: दुकान से सामान निकाल रही छात्रा की सर्पदंश से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 20 Jul 2023 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महावीर छपरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, महावीर छपरा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Jul 2023 06:10 PM IST
सार

काजल यादव बुधवार शाम करीब 7 बजे अपने ही घर के दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। दुकान के काउंटर के पास रखे सामान को जैसे ही उसने उठाया, काउंटर के नीचे बैठे सांप ने पैर में डंस लिया।

विज्ञापन
Girl student dies after snake bite in Gorakhpur
मृतक काजल यादव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बेलीपार क्षेत्र के खरोहवा गांव निवासी एक किशोरी की बुधवार की शाम सर्पदंश से मौत हो गई। वह घर में स्थित दुकान से सामान निकालने गई थी। इस दौरान काउंटर के नीचे बैठे सांप ने उसके पैर में काट लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलीपार क्षेत्र के खरोहवा गांव निवासी काजल यादव (14) पुत्री रणविजय कुमार पुष्कर बुधवार की शाम करीब 7 बजे अपने ही घर के दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। दुकान के काउंटर के पास रखे सामान को जैसे ही उसने उठाया, काउंटर के नीचे बैठे सांप ने पैर में डंस लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पैडलेगंज-नौसड़ सिक्सलेन: जाम से थोड़ी राहत तो लंबा चक्कर काटने की आफत और खतरा, बंद हुए कट
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर को झटका देने पर सांप ने दूसरी बार भी काट लिया। काजल के चिखने की आवाज सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे। वह इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत पर परिजनों को रो-रो कर बुराहाल है। वह महावीर छपरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed