फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl student died in road accident at Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में डंपर से कुचलकर छात्रा की मौत, युवक गंभीर

Mon, 03 Apr 2023 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Apr 2023 12:39 PM IST
सार

 राजकुमारी बड़े काजीपुर में रहने वाले अपने परिचित सलीम के साथ हास्टल से निकली थी। रविवार की भोर में विजय चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में ठोकर मार दिया। गंभीर स्थिति में पुलिसकर्मी दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
girl student died in road accident at Gorakhpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर कोतवाली इलाके के विजय चौक पर रविवार सुबह डंपर से कुचलकर कुशीनगर जिले की निवासी युवती की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल है। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक फरार हो गया। युवती निजी हास्टल में रहकर पढ़ाई करती थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के खड्डा थानाक्षेत्र के सोहरौना निवासी जयप्रकाश जायसवाल की बेटी राजकुमारी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह शहर के एक महाविद्यालय में पढ़ाई करने के साथ ही गुजर चौक के पास स्थित एक निजी हॉस्टल में रहती थी।
विज्ञापन


पढ़ाई करने के साथ ही वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। शनिवार की रात में राजकुमारी बड़े काजीपुर में रहने वाले अपने परिचित सलीम के साथ हास्टल से निकली थी। रविवार की भोर में विजय चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में ठोकर मार दिया। गंभीर स्थिति में पुलिसकर्मी दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गांधी गली के अस्पताल से 9.37 लाख रूपये की चोरी, केस दर्ज

गोरखपुर कैंट इलाके के गांधी गली स्थित अस्पताल से 9.37 लाख रूपये चोरी हो गई। अस्पताल के अकाउंटेंट जब सुबह पहुंचे तो मेडिकल स्टोर का ताला टूटा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, डाॅ. त्रिलोक रंजन का गांधी गली स्थित न्यू उदय मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड अस्पताल है। 30 मार्च की रात कर्मचारी और मालिक स्टोर बंद कर घर चले गए। 31 मार्च की सुबह जब वापस पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर सभी हैरान रह गए। वहां रखे दो लाकर टूटे हुए थे और सभी सामान भी बिखरे पड़े थे। अस्पताल मालिक के मुताबिक, दोनों लाकरों में 9.37 लाख रूपये चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed