Gorakhpur: पीपीगंज में युवती से छेड़खानी, अगवा करने की कोशिश, केश दर्ज
पीड़ित युवती ने पीपीगंज पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक सोमवार रात को घर के बाहर बैठी थी। इस बीच तीन बाइक से आए चार युवकों ने पहले छेड़खानी की, फिर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के एक गांव में सोमवार रात युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवती को अगवा करने का प्रयास भी किया गया। इस बीच आसपास के ग्रामीण जुट गए और एक आरोपी को दबोच लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी व मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया।
पीड़ित युवती ने पीपीगंज पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक सोमवार रात को घर के बाहर बैठी थी। इस बीच तीन बाइक से आए चार युवकों ने पहले छेड़खानी की, फिर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीटा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
इससे घबराए आरोपी युवक बाइक चालू करके भागने लगे। कुछ लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को धर दबोचा है। युवक की पिटाई की गई, फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
दुकानदार की पिटाई कर 62 हजार लूटे
वहीं पीपीगंज इलाके के मंझरिया मार्ग पर सोमवार रात दुकानदार रुद्रेश कुमार की पिटाई कर 62 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान से घर जाते समय वारदात हुई है। हालांकि, पुलिस पिटाई का मामला बता रही है।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी रुद्रेश कुमार की महराजगंज चौराहे पर दुकान है। सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर आ रहे थे। अभी वह मंझरिहा मार्ग पर पहुंचे थे कि तीन-चार लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी और रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। रुपये छीनने का मामला नहीं है। फिर भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।