{"_id":"60df1f1e8ebc3ebb48456af6","slug":"girl-jumped-into-river-villagers-saved-her-life-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: परिवार से नाराज होकर युवती ने नदी में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: परिवार से नाराज होकर युवती ने नदी में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाई जान
Fri, 02 Jul 2021 07:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:43 PM IST
सार
परिवार से नाराज होकर गहासाड़ पुल से राप्ती नदी में लगाई छलांग, युवती को मां के साथ भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ रेलवे पुल से शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदता देख ग्रामीण भी नदी में कूद पड़े और युवती को बाहर निकाला। सहजनवां सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद युवती को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति पत्नी और दो पुत्रियों के साथ गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर में किराए का मकान लेकर रहता है। शुक्रवार को सुबह युवती का उसकी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह परिजन को बिना बताए घर से निकल गई। सुबह करीब 10.30 बजे के करीब वह गहासाड़ रेलवे पुल पर पहुंच गई और नदी में छलांग लगा दी।
जिसे देख कर आसपास के ग्रामीण भी नदी में कूद गए और उसे पानी से बाहर निकाला तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। इलाज के बाद पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर युवती को उसकी मां के साथ भेज दिया।
विज्ञापन