फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl group misdeed in Khorabar area of Gorakhpur three accused in custody

हैवानियत की हदें पार: शौच करने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सुबह इस हाल में मिली लड़की, हिरासत में तीन आरोपी

Fri, 23 Sep 2022 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Sep 2022 10:24 PM IST
सार

युवती गुरुवार की रात आठ बजे के करीब घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे गांव के ही चार युवकों ने पकड़ा लिया और फिर बागीचे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन
Girl group misdeed in Khorabar area of Gorakhpur three accused in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार इलाके के एक गांव में गुरुवार रात युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह बागीचे में युवती बदहवास मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवती को स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, युवती गुरुवार की रात आठ बजे के करीब घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे गांव के ही चार युवकों ने पकड़ा लिया और फिर बागीचे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद युवती बेहोश हो गई थी। उधर, परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बागीचे की ओर गए लोगों ने युवती को बदहवास देखकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवती ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। अब वो पूरी तरह स्वस्थ है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed