फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl filed a case of Molested on lover after marriage break

Gorakhpur News: शादी टूटने पर युवती ने प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2023 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 10:26 AM IST
सार

युवती और युवक लगभग चार वर्ष पहले एक साथ ITI कर रहे थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों के सजातीय नहीं होने के कारण युवती की शादी एक वर्ष पहले कुशीनगर जनपद के एक गांव में हो गई। शादी के बाद भी युवती और युवक के बीच बातचीत होती रही। ससुराल वालों को जब प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो शादी टूट गई।

विज्ञापन
Girl filed a case of Molested on lover after marriage break
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की एक युवती ने अपने प्रेमी पर शुक्रवार को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमी की वजह से ही उसकी शादी टूट गई और अब प्रेमी उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पुलिस दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश की है, जहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती और पिपराइच थाना क्षेत्र का युवक लगभग चार वर्ष पहले एक साथ आईटीआई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों के सजातीय नहीं होने के कारण युवती की शादी एक वर्ष पहले कुशीनगर जनपद के एक गांव में हो गई। शादी के बाद भी युवती और युवक के बीच बातचीत होती रही।
विज्ञापन


ससुराल वालों को जब प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो शादी टूट गई। छह फरवरी को युवती शादी में मिले फ्रीज, कूलर व अन्य सामान के साथ आरोपी युवक सुधीर तिवारी के घर पिपराइच थाना क्षेत्र के लुहसी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी हंगामा के बाद युवक ने युवती को अपने साथ दिल्ली ले जाने का आश्वासन देकर सामान समेत वापस भेज दिया। लेकिन, दूसरे दिन आरोपी युवक वादे से पलटते हुए युवती को फोन कर कहा कि तुम्हारा मोबाइल हैक करके सभी डाटा और फोटो ले लिया हूं।


पीड़ित युवती ने मोबाइल से डाटा और फोटो गायब होने के बाद गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed