{"_id":"61265487b5952202c55d0c9c","slug":"girl-drank-acid-of-battery-referred-to-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: बच्ची ने पी लिया बैट्री का तेजाब, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: बच्ची ने पी लिया बैट्री का तेजाब, जिला अस्पताल रेफर
Wed, 25 Aug 2021 08:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:02 PM IST
सार
बेटी रक्षाबंधन में अपने भाई को राखी बांधने आई थी। उसकी गोद में तीन वर्ष की बेटी है। बताया जा रहा है कि घर में बैट्री में डालने वाला तेजाब रखा था, जिसे बच्ची ने उठाकर पी लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में ढेबरुआ थाना क्षेत्र की बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो मिल कॉलोनी में बुधवार को ननिहाल आई तीन वर्षीय बच्ची ने बैट्री का तेजाब पी लिया। परिजनों उसे बढ़नी पीएचसी ले गए, जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नगर की मिल कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की शादी गोंडा में हुई है। उनकी बेटी रक्षाबंधन में अपने भाई को राखी बांधने आई थी। उसकी गोद में तीन वर्ष की बेटी है। बताया जा रहा है कि घर में बैट्री में डालने वाला तेजाब रखा था, जिसे बच्ची ने उठाकर पी लिया।
विज्ञापन
उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़नी चिकित्सक वीके सिंह ने बताया कि बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन