{"_id":"652f71f5b1834323170dcda6","slug":"girl-dies-due-to-dengue-like-symptoms-in-gorakhpur-six-new-infected-found-2023-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर में डेंगू जैसे लक्षण से युवती की मौत, छह नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर में डेंगू जैसे लक्षण से युवती की मौत, छह नए संक्रमित मिले
Wed, 18 Oct 2023 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:19 AM IST
सार
बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती कोटा रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी। उसे वहां तेज बुखार हुआ तो परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर आए। डेंगू जैसे लक्षण के आधार पर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू का डंक अभी कमजोर नहीं हुआ है। मंगलवार को एक किशोर समेत छह लोग संक्रमित मिले। अब रोगियों की संख्या बढ़कर 199 हो गई है। इनमें 144 शहर के और 55 ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। बड़हलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की डेंगू जैसे लक्षण के चलते लखनऊ के निजी अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में भोपा बाजार का 18 वर्षीय किशोर व खोवा मंडी की 28 वर्षीय युवती के अलावा मिर्जापुर, राप्तीनगर, अंधियारीबाग व जंगल अयोध्या प्रसाद में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को पांच घरों में मच्छरों के लार्वा पाए जाने पर पर गृह स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती कोटा रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी। उसे वहां तेज बुखार हुआ तो परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर आए। डेंगू जैसे लक्षण के आधार पर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रेलवे बोर्ड के निर्देश पर की गई कार्रवाई, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक को वीआरएस
घर में बेहोश मिली डेंगू पीड़ित महिला
देवरिया जिले में एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी कर गुजर-बसर करने वाली महिला डेंगू की चपेट में आ गई थी। वह जब घर में ही बेहोश हो गई तो पड़ोसियों ने एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया। डेंगू पीड़ित इस महिला का प्लेटलेट्स काउंट भी छह हजार था। बीआरडी के डॉक्टरों ने प्लेटलेट्स चढ़ाकर इलाज किया तो महिला के स्वास्थ्य में सुधार आने लगा है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
इसे भी पढ़ें: हत्या के जुर्म में 16 साल बाद अभियुक्त को आजीवन कारावास, गोरखपुर में भड़क गया था दंगा
प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि चार दिन पहले जब महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लाया गया तो वह मरणासन्न थी। तत्काल उसकी डेंगू जांच कराई गई, इसके साथ ही इलाज शुरू किया गया। प्लेटलेट्स छह हजार होने से रक्तस्राव होने लगा था जो डेंगू के मामले में काफी खतरनाक माना जाता है।
मंगलवार दोपहर में प्राचार्य ने महिला का हाल जाना। अब वह बातचीत करने लगी हैं। बताया जा रहा है कि बुखार आने पर जांच के बजाय मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रही थीं। रक्तस्राव होने के चलते वह घर में अचेत हो गई थीं।