{"_id":"61f2896c8b088d11f25b9d97","slug":"girl-commits-suicide-by-hanging-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवती ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवती ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Jan 2022 05:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Jan 2022 05:30 PM IST
सार
बेलीपार थाने के एसएसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच में यह पता चला कि युवती कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रह रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के महाबीर छपरा में 18 वर्षीय युवती ने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। वह बुधवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई थी। जब घर के लोग पानी रखने गए तो देखा कि वह छत के कुंड से लटक रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महाबीर छपरा निवासी 18 वर्षीय चंदा पुत्री स्व. राम सुमेर निषाद बुधवार को गणतंत्र दिवस पर घूमने गई थी। वह रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। करीब आधे घंटे बाद जब मां मुन्नी देवी कमरे में पानी रखने गयी तो देखा कि वह छत के कुंडी से साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
आसपास के लोग इकट्ठा हुए और शव को नीचे उतारा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। वह पांचवी क्लास तक पढ़ी हुई थी। उसका एक आठ साल भाई आर्यन है। मां गोरखपुर सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने व बेचने का काम करती है और घर का खर्च चलाती है।
विज्ञापन
बेलीपार थाने के एसएसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच में यह पता चला कि युवती कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रह रही थी। उसका मोबाइल जांच के लिए भेज दिया गया है।