फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl commits suicide after refusing to marry in gorakhpur

प्यार का दर्दनाक अंत: शादी से इनकार करने पर किशोरी ने की खुदकुशी, रोशनदान में लटकता मिला शव

Thu, 07 Sep 2023 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Sep 2023 06:10 PM IST
सार

किशोरी के पिता का आरोप है कि शादी से इनकार करने से क्षुब्ध बेटी ने खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात गांव के बाहर स्थित घर के रोशनदान में साड़ी के फंदे में छात्रा का लटकता शव मिला। जानकारी होने पर परिवार वाले खिड़की तोड़कर छात्रा नीचे उतारा और उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Girl commits suicide after refusing to marry in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक गांव में कक्षा दसवीं की छात्रा का बुधवार की रात फंदे से लटकता शव मिला। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग में किशोर के परिवार वालों ने शादी से इनकार करने से आहत छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृत छात्रा दसवीं में पढ़ती थी। उसका उसी विद्यालय में गांव के ही किशोर जो नौवीं में पढ़ता है, उससे बातचीत थी। बताया जा रहा है कि दोनों में पिछले दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था व दोनों की फोन पर बातें भी हो रही थीं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: डराते नहीं, चिंतित करते हैं यह मामले: रिश्तों में संदेह...कोई बना कातिल, कोई कर रहा खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पिता का कहना है कि जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो अपनी बेटी की खुशी के लिए लड़के के पिता से शादी की बातचीत। इस बात को लेकर पिता-पुत्र दोनों झगड़ा करने लगे और शादी करने मना कर दिया। यह सब बातें बेटी सुन रही थी।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में शिक्षक संघ के दो पदाधिकारियों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, महिला ने DM को लिखा गुमनाम पत्र

किशोरी के पिता का आरोप है कि शादी से इनकार करने से क्षुब्ध बेटी ने खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात गांव के बाहर स्थित घर के रोशनदान में साड़ी के फंदे में छात्रा का लटकता शव मिला। जानकारी होने पर परिवार वाले खिड़की तोड़कर छात्रा नीचे उतारा और उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed