फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl coming from Delhi molested in Mohaddipur hotel

Gorakhpur News: दिल्ली से आई युवती से मोहद्दीपुर के होटल में छेड़खानी

Tue, 23 Jan 2024 05:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Girl coming from Delhi molested in Mohaddipur hotel
इवेंट में हिस्सा लेने आई थी युवती, ऑर्गेनाइजर पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिल्ली से इवेंट मैनेजमेंट का काम करने आई युवती से मोहद्दीपुर के एक होटल के कमरे में छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि इवेंट ऑर्गेनाइजर संजय पांडेय ने अश्लील हरकत की है। कैंट पुलिस आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी का पता युवती नहीं जानती है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के नांगलोई इलाके की रहने वाली युवती इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। उसकी एक सहेली ने उसे बताया कि गोरखपुर के संजय पांडेय के यहां बड़ा इवेंट है। वहां उसे काम मिल सकता है। युवती अपनी एक सहेली के साथ 18 जनवरी की शाम गोरखपुर आ गई।
विज्ञापन

आरोपी संजय पांडेय युवती व उसकी सहेली को मोहद्दीपुर स्थित एक होटल के कमरे में ठहराया। आरोप है कि 19 जनवरी की शाम संजय पांडेय युवती के कमरे में बीयर व शराब लेकर आया और साथ पीया। युवती के नशे में आने के बाद वह उसे अपने कमरे में ले जाकर छेड़खानी की और बाद में उसे उसके कमरे में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जनवरी की सुबह युवती ने जब इसकी शिकायत आरोपी से की तो वह दो दिन का होटल का बिल चुकाकर कह दिया कि उसे उनके साथ कोई काम नहीं करना है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी संजय पांडेय की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed