फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl bitten by snake in Sahjanwan area of Gorakhpur, dies

Gorakhpur News: जहरीले नाग ने काटा, गोद में बेटी- बोरी में सांप लेकर आए अस्पताल; मौत

Tue, 03 Sep 2024 06:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 06:46 PM IST
सार

पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 10 जगदीशपुरम निवासी शिवदास निषाद की बेटी खुशी (11) घर वालों के साथ छत पर सोई हुई थी। मंगलवार भोर में करीब चार बजे खुशी के कान में जहरीला सांप ने काट लिया। जब उसे अहसास हुआ तो उसने अपने कान से सांप को झटकर फेक दिया और चिल्लाकर घरवालों को जगाया।

विज्ञापन
Girl bitten by snake in Sahjanwan area of Gorakhpur, dies
नाग और सांप में क्या है अंतर? - फोटो : Freepik

विस्तार

सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा में रहने वाली एक 11 वर्ष की बच्ची के कान पर मंगलवार की भोर में जहरीले सांप ने काट लिया। घटना देख परिजनों ने सांप को मारकर एक झोले में रखा और बच्ची को साथ लेकर संतकबीरनगर के एक अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 10 जगदीशपुरम निवासी शिवदास निषाद की बेटी खुशी (11) घर वालों के साथ छत पर सोई हुई थी। मंगलवार भोर में करीब चार बजे खुशी के कान में जहरीला सांप ने काट लिया। जब उसे अहसास हुआ तो उसने अपने कान से सांप को झटकर फेक दिया और चिल्लाकर घरवालों को जगाया।
विज्ञापन


घरवाले तत्काल सांप को मारकर बोरी में रख लिए और खुशी को लेकर संतकबीर नगर के एक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों को सांप को भी दिखाया। डॉक्टरों के अनुसार जहरीला सांप था। जिसके काटने से लगातार खुशी की तबीयत बिगड़ रही थी। इसलिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खुशी तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत के बाद घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed