{"_id":"61ecfb892869a026247e42a0","slug":"girl-beaten-up-for-not-compromising-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुष्कर्म के केस में समझौता नहीं करने पर युवती को पीटा, एसएसपी ने की ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दुष्कर्म के केस में समझौता नहीं करने पर युवती को पीटा, एसएसपी ने की ये कार्रवाई
Sun, 23 Jan 2022 12:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:24 PM IST
सार
एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया केस। शाहपुर थाने में नर्सिंग होम संचालक के बेटे पर दर्ज है दुष्कर्म का मुकदमा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के एक नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती को दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म आरोपित के पिता ने कुछ लोगों के साथ युवती के घर पहुंचकर उसकी पिटाई की है। एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म पीड़ित युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। युवती ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वह कुशीनगर जिले की रहने वाली है। शाहपुर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में काम करती थी। नर्सिंग होम संचालक के बेटे ने उससे दुष्कर्म किया था। 12 दिसंबर को उसने शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आरोपी उसके घरवालों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। 19 जनवरी की रात में 8.30 बजे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी पत्नी, अपने साथ आरोपित के पिता को लेकर उसके कमरे में पहुंचे। आरोपी का पिता नर्सिंग होम संचालक है। ये सभी लोग मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
इनकार करने पर जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया, फिर पिटाई भी की। इंस्पेक्टर शाहपुर संजय सिंह ने बताया कि पड़ोसी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।