{"_id":"5f7177ff8ebc3e9bd3570e5f","slug":"girl-attempts-suicide-by-molesting-boy-in-gagaha-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से आजिज युवती ने की खुदकुशी की कोशिश, तीन साल से परेशान कर रहा था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़खानी से आजिज युवती ने की खुदकुशी की कोशिश, तीन साल से परेशान कर रहा था युवक
Mon, 28 Sep 2020 11:13 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, मझगांवा (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मझगांवा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के एक गांव में शोहदे की छेड़खानी से परेशान युवती ने खुदकुशी की कोशिश की। उसने कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, इसी बीच छोटी बहन ने देख लिया। परिजन युवती को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि शोहदा युवती को तीन साल से परेशान कर रहा था। विरोध करने पर वह युवती का अपहरण करने की धमकी देता था। युवती की मां का कहना है कि उन्होंने गगहा थाने में तहरीर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना बीते 22 सितंबर की सुबह 10 बजे की है। इलाके के एक गांव की युवती ने घर में अपने कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। युवती की छोटी बहन ने देखा तो परिवार के लोगों को बताया। परिजन युवती को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवती की मां का कहना है कि उन्होंने गगहा थाने में लिखित तहरीर दी है। मां ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को तीन साल से परेशान कर रहा है। आते-जाते उससे छेड़खानी करता और धमकाता है।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक बीते 21 सितंबर को गांव के ही एक अन्य युवक और एक महिला के उकसाने पर देर रात तीन बजे हाथ में लोहे का राड लेकर युवती के घर के पास घूम रहा था। घरवालों ने विरोध किया तो कहा कि युवती उसके साथ चले नहीं तो जबरन उठाकर ले जाएगा। मां ने बताया कि छेड़खानी से आजिज आकर बेटी ने अगले दिन सुबह खुदकुशी का प्रयास किया।
इस संबंध में गगहा थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।