{"_id":"616a739721dea25d50069e77","slug":"girl-arrested-with-charas-worth-four-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: घर में चार करोड़ की चरस रखकर बेच रही थी युवती, छापेमारी में हुई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: घर में चार करोड़ की चरस रखकर बेच रही थी युवती, छापेमारी में हुई गिरफ्तार
Sat, 16 Oct 2021 12:10 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:10 PM IST
सार
ठूठीबारी एसएसबी को सूचना मिली कि किसुनपुर के टोला में एक घर से नेपाल से चरस लाकर उसकी बिक्री की जाती है। एसएसबी व ठूठीबारी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम छापा मारा और चार करोड़ की चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक घर से चरस बेचने की सूचना मिली। ऐसे में एसएसबी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। यहां से 10 किलो 370 ग्राम चरस बरामद हुआ। इसकी अंतराराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ 16 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय ने चालान कर दिया है।
ठूठीबारी एसएसबी के एसआई आशीष शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा किसुनपुर के टोला सोबड़ा में एक घर नेपाल से चरस लाकर उसकी बिक्री करता है। ऐसे में एसएसबी व ठूठीबारी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम छापा डाला।
वहां घर से एक प्लास्टिक के बोरे में रखा हुआ 10 किलो 370 ग्राम चरस के साथ आरोपी पूजा भारती (20) को गिरफ्तार किया गया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि आरोपी पूजा भारती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय से चालान कर दिया गया है।