फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl accuses boyfriend and his brother of misdeed in Sahjanwan Gorakhpur

दगाबाज इश्क: घर से गई तो युवती बोली- प्रेमी संग रहूंगी... अब दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, कई और गंभीर आरोप लगाए

Tue, 12 Dec 2023 10:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Dec 2023 10:09 PM IST
सार

लड़की का आरोप है कि नौ दिसंबर को वह घर में अकेली थी। तभी युवक अपने भाई और एक दोस्त के साथ आया और तीनों ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर हत्या की धमकी दी।

विज्ञापन
Girl accuses boyfriend and his brother of misdeed in Sahjanwan Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके में दो महीने पहले प्रेमी के साथ गई युवती ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमी ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया और प्रेमी के घरवालों ने उसके साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर किया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती दूसरे धर्म के युवक के साथ घर से चली गई। युवती के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने 15 अक्तूबर को अपहरण का केस दर्ज किया और युवती को खोज निकाला। युवती ने कोर्ट में बयान दिया कि वह बालिग है और शादी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने बालिग होने का प्रमाण देखने के बाद युवती को युवक के साथ जाने की अनुमति दे दी। युवती अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। लेकिन, युवक के घरवालों को यह पसंद नहीं था, इस वजह से वह अपने मायके चली गई। इस दौरान कुछ अनबन हुई, जिसके बाद वह थाने पहुंच गई।

विज्ञापन

उसका कहना है कि नौ दिसंबर को वह घर में अकेली थी। तभी युवक अपने भाई और एक दोस्त के साथ आया और तीनों ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर हत्या की धमकी दी। उसी दिन 11 बजे फिर आरोपी युवक अपने घरवालों के साथ आया और मारपीट भी की।

उसका कहना है कि नौ दिसंबर को वह घर में अकेली थी। तभी युवक अपने भाई और एक दोस्त के साथ आया और तीनों ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर हत्या की धमकी दी। उसी दिन 11 बजे फिर आरोपी युवक अपने घरवालों के साथ आया और मारपीट भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed