{"_id":"6589e8a3b49b47e2fe065e14","slug":"gida-the-process-of-allotment-of-space-for-flatted-factories-will-be-decided-in-january-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-412191-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा : जनवरी में तय होगा फ्लैटेड फैक्टरियों के लिए जगह आवंटन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा : जनवरी में तय होगा फ्लैटेड फैक्टरियों के लिए जगह आवंटन की प्रक्रिया
विज्ञापन
- गीडा सेक्टर 13 में बन रहा है फ्लैटेड फैक्टरियों के लिए भवन
- 80 गारमेंट्स यूनिट को मिलेगी इसमें जगह, मई तक निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा सेक्टर-13 में गारमेंट्स यूनिट के लिए बनाई जा रही फ्लैटेड फैक्टरी भवन का निर्माण कार्य नए साल में पूरा हो जाएगा। आवंटन की प्रक्रिया जनवरी में होने वाली गीडा बोर्ड की बैठक में तय किया जाएगा। यहां कुल 80 यूनिट को जगह मिलेगी। भवन में कुल एक लाख वर्ग फीट जगह उपलब्ध होगी।
गोरखपुर क्षेत्र अब रेडिमेड गारमेंट्स का हब बन रहा है। रेडिमेड गारमेंट्स एक जिला एक उत्पाद में भी शामिल है। इस कारोबार में अभी अधिक संख्या में छोटे-छोटे उद्यमी ही लगे हैं। इसे देखते हुए शासन ने गीडा सेक्टर-13 में बहु मंजिली इमारत बनवाने का निर्णय लिया था। ढाई एकड़ में बन रहे इस भवन में भूतल समेत तीन तल हैं। भवन को पूरा होने में अभी करीब पांच महीने का समय लगेगा। जनवरी में इसके आवंटन की प्रक्रिया को लेकर बैठक होगी। गीडा एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
-- -- -- -
मशीन लगाएंगे और फैक्टरी शुरू हो जाएगी
फ्लैटेड फैक्टरी की योजना छोटे उद्यमियों के लिए बहुत लाभकारी है। उन्हें यहां भवन, बिजली, अग्निशमन, रास्ता सब कुछ तैयार मिलेगा। आवंटन के उपरांत केवल उन्हें अपनी सिलाई मशीन इसमें लाकर कार्य शुरू करना होगा। फ्लैट सिस्टम के चलते अगल-बगल भी एक जैसी इकाइयां संचालित होंगी। इससे कम जगह में अधिक से अधिक उद्यमियों को स्थान दिया जा सकेगा। इसका फायदा यह भी होगा कि व्यापारियों को एक ही जगह बहुत सारे उद्यमी मिल जाएंगे।