फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gida Circle got approval from government will be deployed soon

Gorakhpur News: गीडा सर्किल को शासन से मिली मंजूरी, जल्द होगी तैनाती

Wed, 30 Nov 2022 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Nov 2022 10:06 AM IST
सार

एसएसपी रहे डॉ. विपिन ताडा ने इसी बदलाव के तहत एक नए सर्किल का प्रस्ताव भेजा था। उसका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। गीडा को गोरखपुर जिले का नौवां सर्किल बनाया जा रहा है। गीडा सर्किल, जिसमें सहजनवां, गीडा और हरपुर बुदहट थानों को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Gida Circle got approval from government will be deployed soon
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बढ़ रहे पुलिस थानों के साथ अब सर्किल की संख्या भी बढ़ने जा रही है। जिले को अब 9 सर्किल में बांटा जा रहा है। अब तक 8 पुलिस सर्किल थे। गीडा के विस्तार को देखते हुए शासन से गीडा इलाके को अलग पुलिस सर्किल बनाने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही तैनाती की जाएगी। अभी तक गीडा थाना कैंपियरगंज सर्किल का हिस्सा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पहले तहसील के हिसाब से सर्किल का बंटवारा किया गया था। जितनी तहसील उतने सर्किल, जिससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का तालमेल बना रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से एसडीएम और पुलिस की तरफ से सर्किल अफसर यानी सीओ की देखरेख में कानून व्यवस्था पर काम किया जा सके।
विज्ञापन


हालांकि, गोरखपुर जिले की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से इसमें बदलाव किया जाता रहा है। हाल के दिनों में रामगढ़ताल और गीडा दो नए थाने बनाए गए। गीडा का विस्तार होने के साथ यह थाना कैंपियरगंज सर्किल में आने की वजह से इसमें बड़े बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी रहे डॉ. विपिन ताडा ने इसी बदलाव के तहत एक नए सर्किल का प्रस्ताव भेजा था। उसका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। गीडा को गोरखपुर जिले का नौवां सर्किल बनाया जा रहा है। गीडा सर्किल, जिसमें सहजनवां, गीडा और हरपुर बुदहट थानों को शामिल किया जा सकता है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस सर्किल के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। जल्द ही सर्किल क्रियाशील हो जाएगा।


यूपी कॉप पर संचालित एम्स थाने को भी धरातल पर लाने की तैयारी
यूपी पुलिस के एप पर करीब दो साल से चल रहा गोरखपुर का एम्स थाना भी जल्द धरातल पर आ सकता है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि एम्स थाना अस्तित्व में आने के बाद कैंट, शाहपुर और खोराबार के कुछ क्षेत्रों को इसमें शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed