फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ghosi Eleven and Nakaha FC advanced to the next round.

Gorakhpur News: अगले दौर में पहुंचे घोसी इलेवन और नकहा एफसी

Sat, 27 Dec 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ghosi Eleven and Nakaha FC advanced to the next round.
एम जी इंटर कालेज में आयोजित स्व प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक अंडर 13 फुटबॉल प्रतियोगिता में
- स्व. प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर स्व. प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक सिक्स साइड नाॅकआउट अंडर 13 और 17 फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन घोसी इलेवन और नकहा एफसी ने शानदार जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
अंडर-13 में पहला मैच घोसी इलेवन बनाम संदीप स्पोर्टिंग क्लब पीपीगंज के बीच में खेला गया। निर्धारित समय के दौरान कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में परिणाम निकला। इसमें घोषी इलेवन के खिलाड़ियों मकबूल और आसिफ ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को अगले दौर में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच नकहा एफसी और चरगांवा एफसी के बीच में खेला गया। इसमें नकहा एफसी के खिलाड़ी आसिफ ने मध्यांतर के पहले अपनी टीम के लिए लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। अंतिम समय में नकहा के अल्तमस ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया। इस तरह नकहा की टीम 3-0 से मैच जीतने में सफल रही। इसके पहले मैच का उद्घाटन एमजी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र पटेल ने किया। संचालन खेल शिक्षक सुशील त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विवेकानंद मिश्र, महेंद्र शर्मा, डॉ. चंदन सिंह, सूर्यकांत शर्मा व अमित चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed