फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ghaghra river still in spate

घाघरा नदी अब भी उफान पर

Mon, 24 Aug 2020 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghaghra river still in spate
घाघरा नदी अब भी उफान पर
विज्ञापन

गोरखपुर। मंडल में बहने वाली प्रमुख नदियों में घाघरा नदी अब भी उफान पर है। दो दिन से उसके जलस्तर में कमी हो रही पर अब भी वह खतरे के निशान से 59 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिले में घाघरा नदी की बाढ़ से 73 गांव प्रभावित और 55 मैरुंड हैं।
लंबे समय से तटबंधों के किनारे पानी के कारण तटबंधों पर खतरा मड़रा रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अभियंताओं का दावा है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सभी बंधे सुरक्षित हैं। उधर, अन्य सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। उनका जलस्तर या तो उतर रहा है या स्थिर है। कुआनो नदी एक बार फिर बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि मैदानी इलाकों में हुई बारिश के कारण उसके जलस्तर में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के बाढ़ से अब भी 73 गांव प्रभावित हैं। जबकि 55 मैरुंड हैं। इसका असर खजनी और गोला तहसीलों में दिख रहा है। जब सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर था तब 169 गांव प्रभावित हुए थे। उनमें से 93 मैरुंड घोषित किए गए थे। मैरुंड गांवों में प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री वितरित की गई। जिन क्षेत्रों से पानी हटा है वहां पर राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम को फसलों के नुकसान का आकलन के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर
घाघरा अयोध्या में सुबह 93-390, शाम को 93-320, खतरे का निशान 92-730
राप्ती नदी बर्डघाट में सुबह 73-580, शाम को 73-575, खतरे का निशान 74-980
कुआनो नदी मुखलिसपुर में सुबह 76-730, शाम को 76-780, खतरे का निशान 78-650
रोहिन नदी तिनमुहानी घाट में सुबह 78-870, शाम को 78-860, खतरे का निशान 82-440
गोर्रा नदी पिड़रा घाट में सुबह-शाम 69-400 पर स्थिर है। इसके खतरे का निशान 70-500
बाल्मीकि नगर बैराज का डिस्चार्ज रविवार को 1444800 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed