फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Get the Khajanchi bridge cleaned and painted within three days.

Gorakhpur News: तीन दिन में कराएं खजांची पुल की साफ-सफाई और रंगाई

Fri, 23 Jan 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Get the Khajanchi bridge cleaned and painted within three days.
- कमिश्नर ने किया निर्माणाधीन खजांची पुल, नकहा पुल और ताल नदोर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं डीएम दीपक मीणा ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन खजांची पुल, नकहा पुल और ताल नदोर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने कहा कि खजांची पुल की साफ-सफाई एवं रंगाई का काम तीन दिन में पूरा कराएं।


निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ताल नदोर में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कुल उपलब्ध भूमि 108 एकड़ में से 46 एकड़ भूमि का उपयोग 30 हजार क्षमता के क्रिकेट स्टेडियम के प्रथम चरण में किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति प्राप्त है। अवशेष 62 एकड़ भूमि परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत बैडमिंटन, टेनिस, स्विमिंग पुल, आरचरी एवं शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि मिट्टी भराई, प्लांट लगाना एवं पाइल टेस्टिंग कार्य प्रगति पर है। कमिश्नर ने कहा कि मिट्टी भराई गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के लेवल के अनुसार किया जाए, ताकि जलभराव न होने पाए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed