फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Get the drains cleaned in time to avoid waterlogging during rainy season.

Gorakhpur News: समय रहते करा लें नालों की सफाई, बरसात में न होने पाए जलभराव

Sun, 16 Jun 2024 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Get the drains cleaned in time to avoid waterlogging during rainy season.
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरसात का समय निकट है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना होगा कि कहीं भी जलभराव न होने पाए। उन्होंने समय रहते सभी नालों की सफाई का काम पूरा करने के निर्देश के साथ ही कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गोड़धोइया नाला परियोजना पर लगातार ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को एनेक्सी भवन में विकास कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। बाढ़ बचाव से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ बचाव के कार्यों में और तेजी लाई जाए। अधिकारी, जनप्रतिनिधियों को साथ ले जाकर बंधों की स्थिति का जायजा लें। बेहतर कार्य के लिए उनसे सुझाव लें।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि समन्वित प्रयासों से जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है। तैयारी ऐसी बनी रहे कि आगामी मानसून सत्र में भी इस पर अंकुश बनी रहे। मुख्यमंत्री ने एकला बांध प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। यहां मियावाकी वन विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेयजल, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें। शहरों और गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी जनता दर्शन में नियमित और संवेदनशील ढंग से सुनवाई करें। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें। नागरिक समस्याओं के निस्तारण में शिथिल अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद समेत प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



उद्यमियों की समस्याओं का हो समाधान, हर माह लगें रोजगार मेले

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से गोरखपुर उद्यमियों के लिए पसंदीदा स्थल बनकर उभरा है। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर माह रोजगार मेले का आयोजन करने के निर्देश भी दिए।


सुदृढ़ करें ट्रैफिक प्रबंधन, सड़कों पर न खड़ी हों गाड़ियां

सीएम योगी ने ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सड़कों पर गाड़ियां न खड़ी रहें। सभी वाहन तय पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों। ऑटो को भी उनके लिए निर्धारित स्टैंड पर ही खड़ा कराया जाए। सीएम ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिविल डिफेंस का सहयोग लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed